

MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सीपत पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे “चेतना विरुद्ध नशा अभियान” के तहत कार्यवाही करते हुए ग्राम जेवरा में एक आरोपी को 12 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार 06 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम जेवरा में अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए रखी गई है। सूचना पर पुलिस ने तत्काल रेड कर आरोपी पंचराम नेताम (56), निवासी ग्राम जेवरा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब की अनुमानित कीमत ₹2,400 है। बर आमद कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।
नाम आरोपी- पंचराम नेताम (56), निवासी ग्राम जेवरा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर।

