

MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सकरी पुलिस द्वारा अलमारी का लॉकर तोड़कर सोने का हार, झुमके, अंगूठिया समेत चांदी के जेवर एवं नकद समेत कुल रकम करीब 6 लाख 15 हजार चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार शिकायत के बाद सकरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने संदेहियों सूरज सिंह ठाकुर उर्फ मोना, आशीष मिश्रा और अनुराग चौधरी उर्फ लालू से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों ने चोरी की वारदात में शामिल होना कबूल किया। आरोपियों की निशानदेही पर सोने का हार, अंगूठी, झुमका और नकदी समेत करीब 6 लाख रुपये का माल बर आमद कर।

वारदात में इस्तेमाल बुलेट बाइक क्रमांक CG 10 AZ 5100 जप्त कर तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में सकरी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंदे समेत पुलिस टीम का अहम किरदार रहा।

