CG CRIME

रतनपुर | 20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के रतनपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के  कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत ₹4,000 बताई गई है। जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 8 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोसाईपारा, रतनपुर में कार्यवाही करते हुए अवैध कच्ची महुआ शराब रखने के मामले में दिलेश्वर बंजारे (49 वर्ष), निवासी गोसाईपारा, रतनपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 34 2 के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

उपरोक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु उपनिरीक्षक अनिल सिंह, प्रधान आरक्षक कौशल राम खुटे, आरक्षक धनराज कुम्भकार और देवानंद चंद्राकर का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top