CG CRIME

चकरभाठा | चाकू लहराकर लोगों को डरा धमका रहा आरोप गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के चकरभाठा पुलिस द्वारा क्षेत्र के ग्राम सरवानी मुख्य मार्ग पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को 8 अक्टूबर 2026 को सूचना मिली कि ग्राम सरवानी के मुख्य मार्ग पर एक व्यक्ति हाथ में धारदार लोहे का चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम लक्ष्मी प्रसाद साहू (32 वर्ष), निवासी ग्राम सरवानी, थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू बरआमद कर आरोपी के विरुद्ध धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट  के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top