
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी में लोहे का धारदार चापड़ लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार चापड़ जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 9 अक्टूबर 2026 को पुलिस मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गनियारी में एक युवक धारदार चापड़ लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर एक युवक सूरज वर्मा उर्फ घोड़ा (19 वर्ष), निवासी ग्राम गनियारी, थाना कोटा को गिरफ्तार किया।आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार चापड़ जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 875/2026, धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।
आरोपी – सूरज वर्मा उर्फ घोड़ा (19 वर्ष), निवासी ग्राम गनियारी, थाना कोटा।

