
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। चेतना विरुद्ध नशा अभियान के तहत जिले के सीपत पुलिस द्वारा ग्राम सीपत के बहेरा पुल के पास दबिश देकर एक आरोपी को 37 पाव देशी प्लेन शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 37 पाव देशी प्लेन शराब, कुल 6.660 लीटर, जिसकी कीमत ₹2,960 बताई गई है जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बहेरा पुल के पास रेड की और कथित रूप से अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए रखे जाने के मामले में कार्यवाही करते हुए प्रेम सागर लास्कर (35 वर्ष), निवासी ग्राम नरगोडा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

