CG CRIME

रायपुर | ज्वेलर्स दुकान में हुए चोरी का खुलासा |दीवार में छेद कर लाखों के गहने उड़ाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

रायपुर। राजधानी के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित श्री लक्ष्मी विनायक ज्वेलर्स में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 26-27 सितंबर की रात आरोपियों ने दुकान की दीवार में आधा छेद किया और वापस लौट गए। इसके बाद 29-30 सितंबर की रात दोबारा पहुंचकर छेद को बड़ा किया और दुकान के अंदर प्रवेश कर आभूषण चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट एवं पुलिस चौकी रामनगर की संयुक्त टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे हजारों CCTV फुटेज खंगाले।

तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर सूचना और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने विशाल सचदेव (38) और सूरज ढीमर (32) को गिरफ्तार किया। घटना का मुख्य आरोपी विशाल सचदेव आर्थिक परेशानी के चलते उसने अपने साथी और एक अन्य आरोपी के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई थी।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर  सोने-चांदी के आभूषण, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, स्वीफ्ट कार और एक्टिवा सहित लगभग ₹14.51 लाख का सामान बर आमद कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 430/26, धारा 331(4), 305(A) BNS के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

मामले में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top