CG CRIME

जुआ खेलते 6 जुआरी गिरफ्तार |कब्जे से ₹9,600 नगद और 8 मोटरसाइकिल और 6 मोबाइल सहित करीब ₹5 लाख की संपत्ति जप्त|

MD-Junaid Khan

रायगढ़ । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जुआ सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि संबलपुरी सब स्टेशन के पास सड़क किनारे जंगल में कुछ लोग ताश से काटपत्ती जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना चक्रधरनगर एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल मौके पर भेजी गई। संबलपुरी सब स्टेशन के पास रोड किनारे जंगल में ताश से काटपत्ती जुआ खेलने की सूचना पर थाना चक्रधरनगर एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर जुआ रेड की कार्यवाही की।

पुलिस टीम ने मौके से 6 जुआरियों को पकड़ा। उनके फड़ एवं कब्जे से ₹9,600 नगद, 52 पत्ती ताश, एक चटाई, 8 मोटरसाइकिल एवं 6 मोबाइल फोन जप्त किए गए। जप्त संपत्ति की कुल कीमत करीब ₹5 लाख है। आरोपियों के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है।



पुलिस टीम ने घेराबंदी में पकड़े गये जुआरियान –  आकाश साव (33), निवासी नयागंज कोष्टापारा रायगढ़, भानुप्रताप सिंह (30), निवासी जेलपारा ललित स्कूल के पास जूटमिल, राकेश राय (35), निवासी भजनडीपा बजरंगपारा जूटमिल, हितेश साहू (22), निवासी इतवारी बाजार शीतला मंदिर के पास रायगढ़, योगेश चौधरी (33), निवासी बनसिया रायगढ़ तथा नरेंद्र साव (46), निवासी नयागंज कोष्टापारा रायगढ़ को जुआ खेलते पकड़ा।

उपरोक्त कार्यवाही में एएसआई भागीरथी चौधरी, एएसआई नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक बृजलाल गुर्जर, रूपराम पटेल तथा आरक्षक अभिषेक द्विवेदी, पुष्पेन्द्र जाटवर, प्रशांत पंडा, महेश पंडा, धर्मेन्द्र सिंह और संतराम केंवट का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top