

MD-Junaid Khan
बिलासपुर। शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिंगराजपारा में धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से स्टील का बना धारदार बटननुमा चाकू बर आमद कर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 27 के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 12 अक्टूबर को थाना सरकंडा पुलिस टाउन भ्रमण पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चिंगराजपारा स्थित शिव मंदिर के पास एक युवक हाथ में बड़ा धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदेही को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बब्बन सारथी उर्फ राज सारथी, पिता छोटू सारथी, उम्र 22 वर्ष, निवासी प्रभात चौक, चिंगराजपारा, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से स्टील का बना धारदार बटननुमा चाकू बर आमद कर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी 09 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

यह कार्यवाही पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में की गई।

