

MD-Junaid Khan
जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 15.09.26 को गाय को मारकर भागने की बात को लेकर हुए विवाद में मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें इसी विवाद को लेकर दिनांक 16.09.26 की रात करीब 08:15 बजे प्रार्थी कमलेश यादव अपने दोस्त गोलू उर्फ संजय मिरी के साथ मोटरसाइकिल से पामगढ़ की ओर आ रहा था। इसी दौरान चण्डीपारा मेन रोड स्थित यासनी मंजिल के पास आकाश जायसवाल, रितेश जायसवाल एवं मुक्कु यादव ने उनका रास्ता रोककर गाली-गलौज करते हुए विवाद शुरू कर दिया। तीनों आरोपियों ने जान से मारने के नियत से हमला किया। इसी दौरान मुख्य आरोपी आकाश जायसवाल ने चाकू से गोलू उर्फ संजय मिरी पर वार किया।

वहीं, मुक्कु यादव द्वारा बेसबॉल स्टिक से मारपीट करने तथा रितेश जायसवाल द्वारा हाथ -मुक्कों से हमला किया था, चाकू लगने से संजय मिरी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया था घटना की रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 389/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

नाम आरोपी-आकाश जायसवाल उर्फ आगा, उम्र 27 वर्ष, निवासी चण्डीपारा, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी एवं थाना पामगढ़ पुलिस टीम का अहम किरदार रहा।

