CG CRIME

बिलासपुर | शराब पीने के लिए पैसों की मांग करते हुए मारपीट गाली-गलौज करने वाला आरोपी| धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार |

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के तारबाहर थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसों की मांग करते हुए मारपीट गाली-गलौज करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार डीपूपारा निवासी मोहन साहू उर्फ राहुल (22 वर्ष) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11 अक्टूबर 2026 की रात वह राजू किराना दुकान में सामान लेने गया था। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। शिकायत के आधार पर तारबाहर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरआमद कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 359/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 115(2), 119(1), 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।


गिरफ्तार आरोपी:
– नाम: भूपेश सिंह लोनिया उर्फ राजा
– पिता: गुलाब सिंह लोनिया
– उम्र: 20 वर्ष
– निवासी: तारबाहर मस्जिद के पीछे, थाना तारबाहर, बिलासपुर।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top