CG CRIME

बिलासपुर | धारदार हथियार से वार कर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र के अपोलो चौक लिंगयाडीह में धारदार हथियार से वार कर हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस दिनांक 12.10.2026 की देर रात्रि (लगभग 11:50 बजे) प्रार्थी रवि निषाद (निवासी अपोलो चौक लिंगियाडीह) के घर में रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन जागे। प्रार्थी जब अपने बड़े भाई मीठालाल के कमरे की ओर गया, तो उसने देखा कि उसका भाई धनीराम निषाद उर्फ कुदन हाथ में खून से सना धारदार हथियार लेकर कमरे से बाहर निकल रहा था! कमरे के अंदर जाने पर प्रार्थी का भतीजा अमित निषाद लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा मिला, जिसके सीने पर गंभीर चोट के निशान था कि सूचना मिलते ही तत्काल सरकंडा पुलिस मौके पर पहॅूची और परिजनों की सहायता से घायल अमित को तत्काल 108 एम्बुलेंस से सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1476/2026 धारा 103(1) बीएनएस (BNS) के तहत अपराध पंजीकृत किया।
श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देशित किये जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में थाना सरकंडा पुलिस बल और फोरेंसिक टीम , एफएसएल टीम एवं फिंगर प्रिट विशेषज्ञ के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। परिजनों एवं गवाहों से पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक अमित निषाद अपने महिला मित्र को आये दिन घर लेकर आता था, जिसे आरोपी कुदन निषाद मना करता था और इसी के कारण अक्सर वाद-विवाद होता रहता था।

घटना वाली रात भी इसी बात पर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने सब्जी काटने वाले धारदार हथियार से अमित के सीने में वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी कुंदन निषाद घटना कारित कर भांगने के फिराक में था जिसे सरकंडा पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने घटना को अंजाम देना कबूल किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सब्जी काटने का धारदार हथियार जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 103(1) बीएनएस (BNS) के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top