

MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम खरकेना में पड़ोसी महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराया की 12 अक्टूबर की शाम उसके पड़ोसी विकास चतुर्वेदी ने बेइज्जत करने की नीयत से उसका हाथ-बांह पकड़ा। विरोध करने पर बीच-बचाव करने पहुंचे महिला के ससुर के साथ मारपीट कर उन्हें चोट पहुंचाई गई। शिकायत के आधार पर हिर्री थाने में अपराध क्रमांक 325/2026 के तहत बीएनएस की धारा 74, 296, 115(2), 351(3) और 3(5) में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हिर्री पुलिस ने गठित कर आरोपी की तलाश कर गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने विकास चतुर्वेदी को 13 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी दामोदर प्रसाद मिश्रा, पीएसआई उषा निषाद, सहायक उपनिरीक्षक दिवाकर सिंह और आरक्षक जितेंद्र कुमार जगत का का अहम किरदार रहा।

