

MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के कोनी पुलिस द्वारा घरों में चोरी के तीन मामलों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों समेत एक नाबालिग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार कोनी थाना क्षेत्र में 18 अगस्त, 10 सितंबर और 15 सितंबर 2026 की रात अलग-अलग स्थानों पर घरों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, नगदी और अन्य सामान चोरी किया गया था। शिकायतों के आधार पर अपराध क्रमांक 469/2026, 503/2026 एवं 512/2026 दर्ज कर जांच शुरू की,जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थलों और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक अपचारी बालक से पूछताछ की गई, जिसके बाद पुलिस ने उसके कथित साथियों राहुल यादव (22), भीम शंकर वर्मा उर्फ करिया (20) और राकेश कुमार यादव उर्फ भोलू यादव (28) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 1 किलो 190 ग्राम चांदी के आभूषण, 12 ग्राम सोने के आभूषण, 2 मोटरसाइकिल, ओप्पो मोबाइल, ₹6,700 नगद और चोरी में प्रयुक्त लोहे का सब्बल कुल कीमत ₹4,81,488 बर आमद कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

