
MD-JUNAID KHAN
कोरबा। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देशन में संचालित ” सजग कोरबा, सतर्क कोरबा ” अभियान के तहत अपराधियों, गुंडा तत्वों एवं हथियार लेकर सार्वजनिक स्थानों पर दहशत फैलाने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 19.07.2026 को थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौकी मानिकपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि प्रेम कुमार साहू (उम्र 19 वर्ष), निवासी मुड़ापार मुस्लिम बस्ती अपने घर के सामने हाथ में धारदार तलवार लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है तथा क्षेत्र में भय का वातावरण बना रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची एवं घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से धारदार लोहे की तलवार जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 641/2026 में धारा 296, 351(3) भारतीय न्याय संहिता एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया जहां उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

