

MD-Junaid Khan
बिलासपुर। शहर के सिविल लाईन पुलिस द्वारा जेल से रिहाई के बाद माला पहन रीलबाजी कर रंगदारी दिखाते युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दो आरोपी सक्षम ध्रुव पिता सतीश ध्रुव जूना बिलासपुर कतियापारा निवासी एवं साहिल केवट पिता जीवन केवट दयालबंद बिलासपुर। कान पकड़कर माफी मांगते वीडियो सामने आया है, जिसमे दोनो अब ऐसा नही करने की बात कह रहे है। सिविल लाइन पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर उनसे चारपहिया वाहन भी जप्त किया है।रीलबाजी के चक्कर मे युवा कानून और जान से खुला खिलवाड़ करते वायरल वीडियो में दोनो कान पकड़कर माफी मांगते और भविष्य में दोबारा ऐसी गलती न करने की बात कहते दिखाई दे रहे।

गिरफ्तार आरोपी
(1)- सक्षम ध्रुव पिता सतीश ध्रुव जूना बिलासपुर कतियापारा निवासी।
(2)- साहिल केवट पिता जीवन केवट दयालबंद बिलासपुर।
जिनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 170 के तहत कार्यवाही की गई है। पुलिस ने संबंधित वाहन को भी जप्त कर लिया है।

