CG CRIME

पामगढ़ |मवेशियों तस्करी के मामले में फरार चल रहे 02 आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के पामगढ़ पुलिस द्वारा मवेशियों तस्करी के प्रकरण में दो माह से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 06.10.2026 को मुखबिर सूचना मिला था कि ग्राम बोरसी निवासी रामसागर महिलांगे उर्फ ढुलू (55 वर्ष) अपने साथियों के साथ मवेशियों को मारते -पीटते तथा बिना चारा-पानी के हांकते हुए ग्राम डोंगाकोहरौद की ओर ले जा रहा था। मामले की सूचना को गंभीरता लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर -चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी रामसागर महिलांगे उर्फ ढुलू को डोंगाकोहरौद को पकड़ा।

पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना में शामिल होना कबूल किए जाने पर उसे पूर्व में विधिवत गिरफ्तार कर मामले में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।



मामले में शामिल आरोपी सरोज कुमार यादव उम्र 54 साल निवासी कोसा एवं तुम्मन यादव उम्र 21 साल निवासी बोरसी थाना पामगढ़ जो घटना दिनांक से फरार चल रहा था। जिसे मुखबिर की सूचना से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी द्वारा जुर्म जुर्म कबूल किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top