
जांजगीर चांपा। जिले के पामगढ़ पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर कत्तानुमा हथियार लेकर घूमने और लोगों को डराने धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से कत्तानुमा हथियार जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 28 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति पामगढ़ क्षेत्र के शव परीक्षण के सामने कत्तानुमा हथियार लेकर घूम रहा है तथा आने-जाने वाले लोगों को डरा- धमका रहा है। सूचना पर पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और गवाहों की उपस्थिति में घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कन्हैया कश्यप उर्फ मोनू उम्र 27 साल निवासी चंडीपारा पामगढ़ बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक कट्टा नुमा धारदार हथियार बर आमद कर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवशी, PSI गजेंद्र पाल, प्रधान आरक्षक राजेश कोसले, आरक्षक भुनेश्वर पटेल, सीताराम का अहम किरदार रहा।

