

MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के तोरवा पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल पर सवार होकर हाथ में धारदार चाकू लहराते हुए घूम रहा है एवं आने-जाने वाले राहगीरों को चाकू दिखाकर डरा-धमका रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरआमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार तोरवा पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लालखदान चौक के पास एक युवक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पर सवार होकर हाथ में लहराते हुए धारदार चाकू लिए घूम रहा है एवं आने-जाने वाले राहगीरों को चाकू दिखाकर डरा-धमका रहा है। पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचे आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद हारून पिता का नाम मोहम्मद बसीर उम्र 23 वर्ष निवासी लालखदान, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) बताया।

तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 587/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।
आरोपी का नाम: मोहम्मद हरूण पिता का नाम मोहम्मद बसीर उम्र 23 वर्ष निवासी लालखदान, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

