
MD-JUNAID KHAN
रायपुर। राजधानी के गुढ़ियारी पुलिस द्वारा 10 किलो 345 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 10 किलो 345 ग्राम गांजा जिसकी कुल कीमत करीब 5 लाख 17 हजार 250 रुपये आंकी गई है। जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्रीमती दीपमाला कश्यप के निर्देशन जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने और मादक पदार्थों की खरीदी-बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में 19 जुलाई 2026 को गुढ़ियारी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पीछे काली मंदिर के पास एक व्यक्ति अपने पास बड़ी मात्रा में गांजा रखे हुए है और उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा ने सूचना की पुष्टि कर आरोपी को पकड़ने के लिए थाना गुढ़ियारी पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम तत्काल बताए गए स्थान पर पहुंची। वहां मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की गई। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा और पूछताछ की। आरोपी ने अपना नाम दौलत सहारे पिता स्वर्गीय संजय सहारे, उम्र 32 वर्ष, निवासी तुलसी नगर, थाना गुढ़ियारी, रायपुर बताया। पुलिस ने आरोपी के पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से कुल 10 किलो 345 ग्राम गांजा जप्त जिसकी अनुमानित कीमत 5,17,250 जप्त कर एनडीपीएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

नाम आरोपी- दौलत सहारे पिता स्वर्गीय संजय सहारे, उम्र 32 वर्ष, निवासी तुलसी नगर, थाना गुढ़ियारी, जिला रायपुर।

