
MD-JUNAID KHAN
जांजगीर चांपा। जिले के थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती कर नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी युवक सागर रात्रे उम्र 27 वर्ष, द्वारा इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती कर नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसकी रिपोर्ट पर पामगढ़ पुलिस द्वारा अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। प्रकरण की गंभीर अपराध को पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक सावन सारथी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को ग्राम चंण्डीपारा से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबूल किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

नाम आरोपी– सागर रात्रे उम्र 27 वर्ष, निवासी चंण्डीपारा, थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा।
उपरोक्त कार्यवाही में सउनि प्रमोद महार, मप्रआर मंजू सिंह, प्रधान आरक्षक केदार साहू, रामलाल मार्कडेय, आरक्षक बेदराम पटेल, लक्ष्मीकांत लहरे, मआर मोनिका जोगी थाना पामगढ़ का अहम किरदार रहा।

