
MD-JUNAID KHAN
रायगढ़। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संचालित ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अवैध कबाड़ के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में थाना पूंजीपथरा पुलिस ने 15 एवं थाना जूटमिल की टीम ने दो अलग- अलग मामलों में बड़ी कार्यवाही करते हुए दो ट्रक और एक माजदा वाहन में परिवहन किए जा रहे भारी मात्रा में स्क्रैप कबाड़ को जप्त किया है।

सभी मामलों में चालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते चोरी की संपत्ति होने के संदेह में वैधानिक कार्यवाही की गई है।

