
MD-JUNAID KHAN
बेमेतरा । जिले के थाना चंदनू अंतर्गत ग्राम सोनपुरी में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए चंदनू पुलिस एवं सायबर सेल पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार जिले के थाना चंदनू अंतर्गत ग्राम सोनपुरी का है, जहाँ महिला दुकलहिन बाई की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी महिला की हत्या के बाद शव के साथ आरोपी द्वारा दुष्कर्म कर लाश के टुकड़े कर के शिवनाथ नदी में फेंका गया। घटना के बाद से ही इलाके में सनसनी फैल गई थी। अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए बेमेतरा एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देशन में थाना चंदनू और सायबर सेल की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया।

जांच के दौरान पुलिस को गांव के ही एक संदेही पर शक हुआ। जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी रामप्रसाद सोनवानी को दिनांक 17.07.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

नाम आरोपी– रामप्रसाद सोनवानी उम्र: 42 वर्ष निवासी ग्राम सोनपुरी, थाना चंदनू, जिला बेमेतरा
उपरोक्त कार्यवाही में बेमेतरा एसडीओपी भूषण एक्का, साइबर प्रभारी मयंक मिश्रा और निरीक्षक चंद्र देव वर्मा सहित पूरी टीम का अहम किरदार रहा।

