
MD-JUNAID KHAN
बिलासपुर। शहर के सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए 49 नग Nitrazepam Tablets (नशीली दवाई) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से नशीली गोलियों के साथ बिक्री से प्राप्त ₹760 नगद जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जिले के पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में नशे के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अरपा नदी किनारे पचरी घाट में एक युवक अवैध रूप से Nitrazepam Tablets बेच रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 49 नशीली गोलियां और बिक्री से प्राप्त ₹760 नकद बर आमद
आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 433/2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21(B), 22(B) एवं 29 के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी
लक्की उर्फ लकेश्वर यादव (20 वर्ष)
पिता – सुरेश यादव
निवासी – पुराना हाईकोर्ट के पीछे, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
जप्त मशरूका
49 नग Nitrazepam Tablets
बिक्री से प्राप्त ₹760/- नगद

