
MD-JUNAID KHAN
बिलासपुर। शहर के सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए 02 स्थायी वारंट और 08 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लंबे समय से फरार वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्यवाही पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में की गई। 16 जुलाई 2026 को पुलिस टीम ने लगातार प्रयास कर 10 वारंट सफलतापूर्वक तामील किए और सभी गिरफ्तार वारंटियों को न्यायालय में पेश किया। इसके अलावा 06 अन्य गिरफ्तारी वारंटियों की भी तलाश की गई, जो वर्तमान में विभिन्न जेलों में निरुद्ध पाए गए। उनके संबंध में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

तामील किए गए स्थायी वारंट
(1)- राजा यादव (28 वर्ष), करबला रोड, बिलासपुर
(2)- छाया बाई समुद्रे (50 वर्ष), करबला, बिलासपुर
तामील किए गए गिरफ्तारी वारंट
(1)- विक्की उर्फ विवेक सारथी (22 वर्ष)
(2)- लक्की यादव (23 वर्ष)
(3)- जितेन्द्र उर्फ जीतू अहिरवार (25 वर्ष)
(4)- रिंकु ठाकुर (19 वर्ष)
(5)- सेफूल हक उर्फ सैफ खान (26 वर्ष)
(6)- अमन यादव (23 वर्ष)
(7)- ज्वाला वस्त्रकार (23 वर्ष)
(8)- लक्की उर्फ लेकेश्वर यादव (21 वर्ष)
सिटी कोतवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि न्यायालय से जारी वारंटों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित हो और कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत हो सके।

