
MD-JUNAID KHAN
जांजगीर चांपा। जिले के बलौदा पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से महिला की अश्लील फोटो वायरल करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा महिला के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर उसकी अश्लील फोटो वायरल किए जाने की शिकायत पर थाना बलौदा में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी सुखसागर कुर्रे को पकड़ा, पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि आरोपी श्रवण-बधिर है। इसलिए श्रवण- बधिर विशेषज्ञ की सहायता से उससे पूछताछ की गई। आरोपी ने सांकेतिक भाषा में बताया कि उसने यूट्यूब के माध्यम से इंस्टाग्राम चलाना सीखा तथा फर्जी आईडी बनाकर महिला की तस्वीरों को एडिट कर अश्लील फोटो तैयार किए और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल किया।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी सुखसागर कुर्रे (24 वर्ष) निवासी हरदीविशाल, थाना बलौदा, जिला जांजगीर -चांपा
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा, ASI रामदुलार साहू का अहम किरदार रहा।

