
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के कोनी थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक उमेश उपाध्याय को डीजल चोरी प्रकरण के तीन आरोपियों को छोड़ने के मामले में निलंबित कर दिया है! जानकारी के अनुसार 12 जुलाई को कोनी पुलिस ने जारी प्रेस रिलीज में अंतरराज्यीय डीजल चोर गिरोह के 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था। प्रकरण में तीन आरोपियों को कथित लेन देन के बाद छोड़ दिया गया एवं उन्हें फरार घोषित कर दिया गया। आरोप है की, जिन तीन आरोपियों को मौके से पकड़कर रात भर थाने में रखा उन्हें कथित लेनदेन के बाद सुबह छोड़ दिया गया। बाद में उन्हें फरार घोषित कर दिया गया।

कोनी पुलिस ने 2 स्कार्पियों 200 लीटर चोरी का डीजल, डीजल चोरी के लिए प्रयुक्त पाईप और लोहे के छड़ जप्त करने की जानकारी दी थी। मामला तब प्रकाश में आया जब हल्ला मचा कि पुलिस ने भदौरिया खार (बरपाली) से घरो में दबिश देकर एक नहीं बल्कि पिता पुत्र समेत 5 आरोपियों को उनके घरों में दबिश देकर पकड़ा है।

इतना ही नहीं सभी को हथकड़ी लगा कर रात भर थाने में रखा गया। आरोप है ।कि सेटिंग होने के बाद रविवार को 3 आरोपियों को छोड़ 2 आरोपी को जेल भेज दिया गया ।और 3 आरोपियों को फरार बताया गया।

इस मामले के उजागर होने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने ASI उमेश उपाध्याय को तलब कर जमकर फटकार लगाई और उन्हें निलंबित कर दिया गया।

