
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। कोनी पुलिस द्वारा ट्रेलर वाहनों से डीजल चोरी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 200 लीटर चोरी का डीजल, दो स्कॉर्पियो वाहन, पाइप और लोहे की छड़ बर आमद की है। वहीं, गिरोह के तीन अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, 11 जुलाई 2026 को एक ट्रेलर मालिक ने थाना कोनी में शिकायत दर्ज कराई कि उसने अपने ट्रेलर में लगभग 200 लीटर डीजल भरवाकर रायपुर से सिंगरौली (मध्यप्रदेश) के लिए रवाना किया था। रास्ते में चालक ने नेशनल हाईवे स्थित बाबी ढाबा, गतौरी के पास भोजन करने के लिए ट्रेलर खड़ा किया। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने ट्रेलर की टंकी से करीब 150 लीटर डीजल चोरी कर लिया। शिकायत पर थाना कोनी में मामला दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की गई।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने जांच तेज की। 12 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि दो स्कॉर्पियो वाहनों में सवार कुछ लोग नेशनल हाईवे, गतौरी के पास चोरी का डीजल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही तीन आरोपी फरार हो गए, जबकि दो आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं प्रकरण में तीन आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

बर आमद मशरूका
(1)- 200 लीटर चोरी का डीजल
(2)- 02 स्कॉर्पियो वाहन
(3)- डीजल चोरी में इस्तेमाल पाइप एवं लोहे की छड़
नाम गिरफ्तार आरोपी
(1)- शिवप्रसाद उर्फ छोटू लोनिया (32 वर्ष)
निवासी – सीलपुर, थाना कोतमा, जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश)
(2)- भानु प्रसाद लोनिया (37 वर्ष)
निवासी – ग्राम बरपाली भदोरिया खार, थाना कोनी, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक उमेश उपाध्याय, प्रधान आरक्षक रमेश पटनायक तथा आरक्षक भोपसिंह साहू, राकेश खांडेल और दुर्गेश यादव का अहम किरदार रहा।

