CG CRIME

तखतपुर | फरसा लहराकर लोगों को डराने धमकाने दहशत फैलाने वाला  आरोपी गिरफ्तार

MD-JUNAID KHAN

बिलासपुरतखतपुर। जिले के तखतपुर पुलिस द्वारा धारदार फरसा लहराकर लोगों को डराने धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से धारदार फरसा जप्त किया है। जानकारी के अनुसार, 11 जुलाई 2026 की रात 11:30 बजे सूचना मिली कि ग्राम नवापारा जरौधा के मुख्य मार्ग पर एक युवक हाथ में धारदार फरसा लेकर उसे लहरा रहा है, जिससे राहगीरों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। सूचना मिलते ही थाना तखतपुर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। गवाहों की मौजूदगी में आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी फरसा रखने का कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी सतकुमार खाण्डे (25 वर्ष), पिता खोर खाण्डे, निवासी ग्राम नवापारा जरौधा, थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से धारदार फरसा जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 423/2026 के तहत धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

उपरोक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पासवान के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक गंगाधर कंवर , आरक्षक हरिश यादव, सत्यार्थ शर्मा, कलेश्वर यादव और संतोष पोर्ते का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top