
MD-JUNAID KHAN
बिलासपुर। जिले के तोरवा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए डोडा/ पोस्ता के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों मादक पदार्थ 3.264 किलोग्राम प्रतिबंधित डोडा/पोस्ता जिसकी अनुमानित कीमत ₹45,000 बताई गई है जप्त कर आरोपियों को जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में अवैध गतिविधियों, अड्डेबाजी और नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 12 जुलाई 2026 को अड्डेबाजी चेकिंग के समय सूचना मिली कि महमंद बायपास रोड पर चार संदिग्ध व्यक्ति एक थैले के साथ खड़े हैं।
सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखकर चारों संदिग्ध भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद प्लास्टिक के थैले से 6 पारदर्शी पॉलीथीन में रखा 3.264 किलो प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा/पोस्ता बर आमद किया गया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान (1) मनमोहन सिंह कल्ले उर्फ मोना (हाल मुकाम जोगीपुर, बिलासपुर) (2) सुरजीत सिंह (अमृतसर, पंजाब) (3) पुष्पराज जांगड़े (मुंगेली, छत्तीसगढ़) (4) सुरेन्द्र ध्रुव (रहंगी, बिलासपुर) जांच में आरोपियों के पास मादक पदार्थ रखने या उसकी बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। इसके बाद सभी के खिलाफ अपराध क्रमांक 379/2026 में धारा 15(B), 18(C) एवं 22(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर चारों आरोपियों को 12 जुलाई 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां उन्हें कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

नाम आरोपी –
(1) मनमोहन सिंह कल्ले उर्फ मोना (हाल मुकाम जोगीपुर, बिलासपुर)
(2) सुरजीत सिंह (अमृतसर, पंजाब)
(3) पुष्पराज जांगड़े (मुंगेली, छत्तीसगढ़) (4) सुरेन्द्र ध्रुव (रहंगी, बिलासपुर)

