CG CRIME

रतनपुर | दो माह से फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

MD-JUNAID KHAN

बिलासपुर। जिले के रतनपुर पुलिस द्वारा दुष्कर्म के मामले में 2 माह से फरार चल रहा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पति घर से बाहर गए हुए थे। रात के समय वह घर के आंगन में सो रही थी, जबकि उसकी बेटी घर के अंदर थी। आरोप है कि देर रात करीब 2 बजे आरोपी घर में घुसा और पीड़िता के साथ जबरदस्ती कर मौके से फरार हो गया। शिकायत के आधार पर रतनपुर थाना में अपराध क्रमांक 367/2026 के तहत धारा 64(1) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर महिला संबंधी अपराधों के शीघ्र निराकरण के अभियान के तहत आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी।

11 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव खैरा डगनिया आया हुआ है। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह, एसडीओपी कोटा नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी के जुर्म कबूल करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

नाम गिरफ्तार आरोपी
गौतमचंद्र उर्फ पप्पू डोंगरे (39 वर्ष)
निवासी – खैरा डगनिया, थाना सीपत, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top