
MD-JUNAID KHAN
बिलासपुर। सीपत। जिले के सीपत पुलिस द्वारा चाकूनुमा धारदार हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देने और मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकूनुमा धारदार हथियार भी जप्त कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, रामकुमार बिजौरे ने थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 08 जुलाई 2026 की रात करीब 7:30 बजे वह ग्राम भिलमी स्थित शराब दुकान से शराब लेकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान शेख जानू (25 वर्ष), निवासी ग्राम मचखंडा, थाना सीपत ने रास्ते में रोककर अश्लील गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

आरोप है कि शेख जानू ने हाथ में मौजूद चाकूनुमा धारदार हथियार लहराते हुए प्रार्थी के साथ मारपीट की और चाकू उसके गले पर अड़ा दिया। इस घटना में प्रार्थी के गले और हथेली में खरोंच व चोटें आईं। मामले की सूचना मिलते ही थाना सीपत पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। आरोपी के जुर्म कबूल करने पर आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकूनुमा धारदार हथियार बर आमद किया गया। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25/ 27 के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

