
MD-JUNAID KHAN
कवर्धा। कबीरधाम पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर साबित करते हुए थाना पिपरिया क्षेत्र से अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद किया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री आशीष शुक्ला के दिशा-निर्देश में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री नितिन कुमार तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं साइबर विश्लेषण के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जिला बिलासपुर के थाना कोनी क्षेत्र से पीड़िता को सकुशल बर आमद किया। पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्यवाही न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

