CG CRIME

बेलगहना | छठी कार्यक्रम में हुए मामूली विवाद बना हत्या की वजह, तीन आरोपी गिरफ्तार

MD-JUNAID KHAN

बिलासपुर। कोटा। बेलगहना। जिले के कोटा थाना बेलगहना चौकी क्षेत्र में आयोजित छठी कार्यक्रम के दौरान शराब पीकर कार्यक्रम में हुए विवाद में बेरहमी से मारपीट से हुए मौत के प्रकरण में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 08 जुलाई 2026 की रात डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम कसईबहरा में अमर सिंह पेन्द्रो की हत्या हो गई है। सूचना मिलते ही बेलगहना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां अमर सिंह अपने घर में मृत मिले। प्रारंभिक जांच और एफएसएल टीम की मौजूदगी में हुई पड़ताल में सामने आया कि 07 जुलाई की शाम अमर सिंह अपने पड़ोसी के घर आयोजित छठी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी दौरान रोहित पोर्ते, दीपक पोर्ते और प्रदीप वाकरे ने कथित रूप से उन्हें शराब पीकर माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए वहां से जाने के लिए कहा। आरोप है कि जब अमर सिंह वहां से नहीं गए, तो तीनों ने मिलकर उनके साथ लात-घूंसों और मुक्कों से बेरहमी से मारपीट की। मारपीट के दौरान उनकी पत्नी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उनकी बात नहीं मानी। जानकारी के अनुसार देर रात आरोपियों ने अमर सिंह को कार्यक्रम स्थल से करीब 60–65 मीटर तक सीसी रोड पर घसीटते हुए उनके घर के पास छोड़ दिया। गंभीर चोटों के कारण अमर सिंह की हालत बिगड़ गई। उन्होंने सुबह अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी, लेकिन रात में जब परिवार ने उन्हें भोजन के लिए उठाने का प्रयास किया तो उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उन्होंने जुर्म कबूल किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 103(1) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी

(1)- रोहित पोर्ते (30 वर्ष)
(2)- दीपक पोर्ते (23 वर्ष)
(3)- प्रदीप वाकरे (21 वर्ष)
सभी निवासी ग्राम कसईबहरा, चौकी बेलगहना, जिला बिलासपुर।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top