CG CRIME

तखतपुर | किराना दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से ₹11 हजार कीमती चोरी का सामान बर आमद

MD-JUNAID KHAN

बिलासपुरतखतपुर। जिले की तखतपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र के किराना दुकान में हुई चोरी के प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सोयाबीन तेल बर आमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। प्रकरण में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी परमीत सालुजा ने थाना तखतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 07 जुलाई 2026 को ग्राम जरौधा गुड़ी के पास स्थित उनकी किराना दुकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।मामले में थाना तखतपुर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी का सामान ग्राम जरौधा में गोपाल मेहर के कोठार के पैरा (भूसा) में छिपाकर रखा गया है। पुलिस ने कलेश्वर मेहर और कुंदन धृतलहरे को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों ने चोरी की घटना को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 15 लीटर वाले सोयाबीन तेल के 3 टिन 5 लीटर वाले सोयाबीन तेल के 4 प्लास्टिक डिब्बे । समेत कुल लगभग ₹11,000 कीमत का चोरी का सामान बर आमद किया। पूछताछ में पता चला की वारदात में बंटी साहू और सुमित यादव भी शामिल थे, जो घटना के बाद से फरार हैं। जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

जप्त मशरूका
(1)- 15 लीटर वाले महाकोष सोयाबीन तेल के 3 टिन
(2)- 5 लीटर वाले महाकोष सोयाबीन तेल के 4 प्लास्टिक जरीकेन
(3)- 5 किलो का आशीर्वाद आटा
अन्य किराना सामान
गल्ले से करीब ₹10,000 नकद

लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग ₹22,500 बताई गई।

नाम गिरफ्तार आरोपी:
(1)- कलेश्वर मेहर (21 वर्ष), निवासी ग्राम जरौधा, थाना तखतपुर
(2)- कुंदन धृतलहरे (21 वर्ष), निवासी ग्राम जरौधा, थाना तखतपुर

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top