

MD-Junaid Khan
बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले के रवान स्थित अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री में चोरी के प्रयास और सुरक्षा गार्ड पर हमला करने वाला फरार चल रहा चौथा आरोपी गिरफ्तार है। जानकारी के अनुसार 20 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 1 बजे चार आरोपी कथित तौर पर बाउंड्रीवॉल कूदकर फैक्ट्री के AFR एरिया में प्रवेश कर चोरी का प्रयास कर रहे थे। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड प्रशांत सिंह ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी तथा एक आरोपी ने लोहे के पाइप से सुरक्षा गार्ड के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। मामले में थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 795/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने इस प्रकरण में पहले राकेश दास मानिकपुरी उर्फ राका, योगेश यादव और भूपेन्द्र मांडले को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था। वहीं घटना के बाद से समीर सायतोड़े (21 वर्ष) फरार चल रहा था।

पुलिस टीम ने लगातार पतासाजी करते हुए 6 अक्टूबर 2026 को घेराबंदी कर ग्राम खैरताल निवासी समीर सायतोड़े को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से घटना के समय पहने गए खून से सने कपड़े भी जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

