CG CRIME

चकरभाठा | अड्डेबाजी नशाखोरी एवं अशांति फैलाने वाले चार असमाजिक तत्वों पर कार्यवाही

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के चकरभाठा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अड्डेबाजी नशाखोरी एवं अशांति फैलाने वाले असमाजिक तत्वों पर कार्यवाही करते हुए चार बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार चकरभाठा थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से असमाजिक तत्वों अड्डेबाजी और नशाखोरी जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में चकरभाठा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपी में सुरेंद्र यादव (43) निवासी चकरभाठा बस्ती, दिलेेश्वर कुर्रे (21) निवासी ग्राम सेवार, सागर कुर्रे (21) निवासी ग्राम सेवार और कैलाश कुर्रे (50) निवासी ग्राम सेवार शामिल है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

नाम आरोपी–

(1)-सुरेंद्र यादव (43) निवासी चकरभाठा बस्ती

(2)- दिलेेश्वर कुर्रे (21) निवासी ग्राम सेवार

(3)- सागर कुर्रे (21) निवासी ग्राम सेवार और कैलाश कुर्रे (50) निवासी ग्राम सेवार

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top