CG CRIME

बिलासपुर | मस्तूरी | दो पक्षों के बीच हुए डीजे को लेकर विवाद मारपीट जानलेवा हमले में 13 आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरा में गणेश पंडाल में डीजे को लेकर हुए विवाद मारपीट हत्या में पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 20 सितंबर 2026 की रात गणेश पंडाल के पास विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। आरोप है कि एक समूह ने लाठी-डंडे और अन्य हथियारों से हमला किया, जिसमें शैलेष राठौर समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए सिम्स हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शैलेष राठौर को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मस्तूरी पुलिस और ACCU की टीम ने कार्यवाही करते हुए पुलिस के अनुसार 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इनमें बोधीराम राठौर (75), संतोष राठौर (47), दिलीप कुमार राठौर (45), दीपक कुमार राठौर (42), आकाश राठौर (19), शंकर राठौर उर्फ नंदू (33), आकाश राठौर उर्फ मोनू (19), सूरज कुमार राठौर (40), रोहित कुमार राठौर (36), सुनील उर्फ राजा राठौर (28), प्रकाश उर्फ लालू राठौर (23), रवि कुमार राठौर (25) और आयुष राठौर (21) शामिल हैं। एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। मामले में अपराध क्रमांक 669/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर पुलिस द्वारा आगे की विवेचना की जा रही है।



पुलिस के अनुसार आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर डंडा, लोहे की छुरी और लोहे की कुल्हाड़ी जप्त की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को 21 सितंबर को गिरफ्तार कर 22 सितंबर 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top