CG CRIME

गौवंशों की अवैध तस्करी – 6 आरोपी गिरफ्तार | तीनों वाहनों सहित कुल 17.50 लाख रुपये का माल जप्त|

MD-Junaid Khan

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में गौवंशों की अवैध तस्करी एवं पशुओं के प्रति क्रूरता पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन शंखनाद के तहत कोतरारोड़ पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। डीएसपी उन्नति ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम सरवानी मेन रोड पर नाकेबंदी कर तीन पिकअप वाहनों से गौवंशों की तस्करी कर रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्यवाही के दौरान पुलिस ने कुल 6 गौवंशों को सकुशल रेस्क्यू किया है। आरोपियों ने पुलिस की नाकेबंदी से बचने के लिए पुलिसकर्मियों की ओर वाहन चढ़ाकर भागने का प्रयास किया तथा शासकीय पुलिस वाहन को भी टक्कर मार दी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।



गिरफ्तार आरोपी
1. राम महतो पिता सुरेश महतो, उम्र 21 वर्ष, निवासी घाटा, थाना सेन्हा, जिला लोहरदगा, झारखंड।
2. आदित्य महतो पिता महाबीर महतो, उम्र 22 वर्ष, निवासी हेसराग, थाना बिशुनपुर, जिला गुमला, झारखंड।
3. नकुल साहू पिता मोहन साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी उमड़ा नकटीटोली, थाना पालकोट, जिला गुमला, झारखंड।
4. रूपेश लहरे पिता गंदूर लहरे, उम्र 22 वर्ष, निवासी आरू, थाना सेन्हा, जिला लोहरदगा, झारखंड।
5. शिवा कुमार साहू पिता मनोज साहू, उम्र 23 वर्ष, निवासी डीएसपी रोड गुमला, थाना गुमला, जिला गुमला, झारखंड।
6. राजू सतनामी पिता बहुरी सतनामी, उम्र 30 वर्ष, निवासी सरवानी, थाना कोतरारोड़, जिला रायगढ़।


जप्ती-
06 नग गौवंश,
3 पिकअप वाहन क्रमांक JH-05-CR-0840, JH-01-GC-5199, OD-17-G-9320

कुल जप्ती कीमत — 17,50,000 रुपये

उपरोक्त कार्यवाही में डीएसपी उन्नति ठाकुर, डीएसपी अजय नागवंशी, थाना प्रभारी कोतरारोड़ शील आदित्य सिंह एवं एएसआई जय सिंह स्वादू, आरक्षक उत्तम सारथी, बंशी रात्रे और अजय साय का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top