
MD-JUNAID KHAN
बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में आम लोगों को धारदार चाकू दिखाकर डराने-धमकाने वाले दो आदतन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 02 नग धारदार चाकू जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 17 जून 2026 को रतनपुर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम लखराम में दो अलग-अलग स्थानों पर दो युवक धारदार चाकू लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर रवाना हुए। मौके पर पहुंच पुलिस ने घेराबंदी कर गायत्री चौक से परमेश्वर केंवट उर्फ पेशू तथा बाजार चौक के पास से रूपेश साहू को धारदार चाकू के साथ पकड़ा गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

नाम गिरफ्तार आरोपी
(1)- परमेश्वर केंवट उर्फ पेशू (27 वर्ष), निवासी लखराम, थाना रतनपुर
(2)- रूपेश साहू (18 वर्ष), निवासी लखराम, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक विष्णु यादव, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक देवकी रावटे, मनोज एक्का का अहम किरदार रहा।

