CG CRIME

बिलासपुर | तारबहार | कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमले करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार|5-5 लाख रुपये की सुपारी का लालच देकर कराया हमला, मुख्य आरोपी सहित एक अन्य फरार ,तलाश जारी |

MD-JUNAID KHAN

बिलासपुर। तारबाहर पुलिस द्वारा रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक के दौरान कांग्रेस नेता पर हुए जानलेवा हमला करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। वहीं, मामले का मुख्य आरोपी दीपक तिवारी और उसका साथी साहिल सोनकर अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी शिशिर कश्यप ने थाना तारबाहर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 4 जुलाई 2026 की सुबह करीब 7 बजे उनके पिता श्याम कश्यप मॉर्निंग वॉक पर रेलवे अस्पताल के पास पहुंचे थे। इसी दौरान तीन अज्ञात युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर, हाथ में डंडे लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर उन पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक  गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की पहचान की गई। वाहन के पंजीकृत स्वामी से पूछताछ के बाद चारों आरोपियों की पहचान हुई। गिरफ्तार आरोपी नितिन टेकाम (21 वर्ष) निवासी पटेराटोला, गौरेला (जिला जीपीएम) तथा विधि से संघर्षरत एक बालक से पूछताछ में खुलासा हुआ कि गौरेला-पेंड्रा निवासी दीपक तिवारी ने बिलासपुर के एक व्यक्ति की हत्या करने के एवज में प्रत्येक को 5-5 लाख रुपये देने का लालच दिया था। दीपक तिवारी के कहने पर नितिन टेकाम, साहिल सोनकर और अपचारी बालक मोटरसाइकिल से बिलासपुर पहुंचे। घटना के समय दीपक तिवारी ने मौके पर मौजूद रहकर श्याम कश्यप की पहचान कराई और हमला करने का इशारा किया।

इसके बाद आरोपियों ने डंडों से सिर, हाथ और पैरों पर हमला कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा, मोटरसाइकिल तथा मोबाइल फोन जप्त कर आरोपियों की विरुद्ध बीएनएस की धाराओं 61(2), 109 एवं 55 के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

प्रकरण में मुख्य आरोपी दीपक तिवारी और साहिल सोनकर की फरार है जिसकी तलाश लगातार जारी है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top