CG CRIME

रतनपुर | ढाबे में घूस कर मांगी शराब, मना करने पर चाकू दिखाकर की मारपीट |गल्ले में रखे 4500 रुपये लूटे तीन आरोपी गिरफ्तार

MD-JUNAID KHAN

बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित गहलोत ढाबा में देर रात शराब की मांग करते हुए, चाकू दिखाकर मारपीट एवं लूट की घटना को अंजाम देने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार ढाबा संचालक आशीष गहलोत (36) ने बताया आरोपी शराब की मांग कर रहे थे। मना करने पर विवाद शुरू हो गया और आरोपियों ने चाकू निकालकर धमकाना शुरू कर दिया। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे ढाबा कर्मचारी विजेन्द्र कमल के साथ भी हाथ-मुक्कों, स्टील पाइप और डंडे से मारपीट की गई। इसके बाद आरोपी ढाबे के गल्ले से 4500 रुपये लूटकर फरार हो गए।  घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह और एसडीओपी कोटा नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने दबिश देकर तीनों आरोपियों को उनके ठिकानों से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल किया। आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई 4500 रुपये की नकदी, घटना में प्रयुक्त चाकू और लाठी बर आमद कर आरोपीयों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 484/2026 में बीएनएस की धारा 309, 296, 351(3), 115(2), 3(5) एवं धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया जहां उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया।

नाम गिरफ्तार आरोपी
(1)- विकास उर्फ विक्कू रावत (25)
(2)- शनि उर्फ राजा कश्यप (22)
(3)- ब्यासनारायण पाटले उर्फ छोटू (27)
तीनों आरोपी करैहापारा, रतनपुर जिला बिलासपुर के निवासी हैं।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top