CG CRIME

मुंगेली| लोरमी | दिव्यांग लकड़ी का जबरदस्ती बलात्कार करने वाले आरोपी गिरफ्तार

MD-JUNAID KHAN

मुंगेली। जिले के लोरमी पुलिस द्वारा दिव्यांग लकड़ी का जबरदस्ती बलात्कार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थियां दिनांक 09.07.2026 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 09.07.2026 के सुबह करीब 08.30 बजे इसकी बेटी जो दोनो पैर दोनो हाथ से दिव्यांग है बोल नही सकती है बैठे बैठे चलती है, कान से सुनती है और बातो को समझती है एवं इशारो से बात करती है, जो घर के आंगन में बैठी थी तभी आरोपी दीपक पटेल निवासी अमलडीही घर आया और लोहे के गेट को अंदर से बंद कर इसकी बेटी पीड़िता के साथ जबरदस्ती बलात्कार किया है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध अपराध क्रमांक 287/26 धारा 137(2),64(2)(के) 115(2), 332(सी) बीएनएस के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराज पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन मे अति.पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबडा व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती माधुरी धिरही के मार्गदर्शन मे थाना लोरमी पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये विवेचना दौरान पीड़िता का सत्य सांई हेल्प वे मुखबधीर आवासीय विद्यालय एवं प्रशिक्षिका केन्द्र मुंगेली मे विशेष शिक्षिका के माध्यम से द्विभाषिया कथन कराया गया है तथा पीड़िता का स्वास्थ्य परीक्षण कर घटना से संबंधित साक्ष्य एकत्रित कर पता तलाश दौरान आरोपी दीपक पटेल को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर दिनांक घटना समय को जुर्म करना कबूल किए जाने पर आरोपी दीपक पटेल पिता राजाराम पटेल उम्र 26 साल सा. अमलडीही थाना लोरमी जिला मुंगेली के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अखिलेश कुमार वैष्णव (प्रभारी, थाना लोरमी), पीएसआई निरी. सीमा, पीएसआई सतेंद्र, सउनि राजकुमारी यादव, उमेंद गोयल, आर. युगल किशोर, देवीचंद नवरंग, रेखराम नेताम, सुनील भास्कर, कवि टोप्पो, राजु साहू का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top