
MD-JUNAID KHAN
जांजगीर चांपा। जिले के अकलतरा पुलिस द्वारा मध्याह्न भोजन चावल चोरी करने वाले 04 विधि से संघर्षरत बालकों एवं 01 सहयोगी आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार
थाना अकलतरा पुलिस ने शासकीय प्राथमिक शाला संजय नगर से मध्याह्न भोजन योजना के लिए रखे गए 5 क्विंटल चावल की चोरी का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक मामले में 04 विधि से संघर्षरत बालकों एवं 01 सहयोगी आरोपी को पकड़ा है, पकड़े गए आरोपी से चोरी किया गया चावल बर आमद कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार थाना अकलतरा क्षेत्र को मदर मेरी महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष ने थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके समूह द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला संजय नगर में मध्याह्न भोजन योजना का संचालन किया जाता है। चावल को स्कूल के एक कमरे में सुरक्षित रखकर ताला लगाया गया था। दिनांक 09 एवं 10 जुलाई 2026 की रात्रि में अज्ञात चोरों ने कमरे में रखे 5 क्विंटल चावल चोरी कर लिए। सूचना रिपोर्ट में थाना अकलतरा पुलिस ने त्वरित विवेचना प्रारंभ की।
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा पूछताछ में उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना घटित करना कबूल करते हुए चावल को दुकान में बेच बताए जाने से आरोपी अनिल साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया एवं विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।

नाम आरोपी– अनिल साहू उम्र 36 वर्ष, निवासी संजय नगर, अकलतरा, जिला जांजगीर- चांपा।
प्रकरण में 4 विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल हैं।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा उक्त कार्यवाही में psi दिव्या कुर्रे, psi आशीष गंधर्व, आरक्षक शेष नारायण साहू , महेंद्र राज का अहम किरदार रहा।

