CG CRIME

बिलासपुर | डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 02 और आरोपी गिरफ्तार

MD-JUNAID KHAN

बिलासपुर। जिले के रेंज साइबर थाना एवं सिविल लाइन पुलिस द्वारा डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 02 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में अब तक कुल 08 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। प्रकरण की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार सिविल लाईन थाना क्षेत्र के शांति नगर, मंगला चौक निवासी 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला को 20 अप्रैल 2026 को अज्ञात साइबर ठगों ने व्हाट्सएप मैसेज और वीडियो कॉल किया। ठगों ने खुद को केंद्रीय जांच एजेंसी का अधिकारी बताते हुए महिला को डराया कि उनका नाम एक आतंकी संगठन से जुड़ा है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजा जा सकता है। आरोपियों ने महिला को लगभग 2 घंटे 16 मिनट तक तथाकथित “डिजिटल अरेस्ट” की स्थिति में रखकर मानसिक दबाव बनाया और डर का माहौल तैयार किया। इसके बाद महिला से विभिन्न बैंक खातों में किश्तों के माध्यम से ₹1,04,80,000 (एक करोड़ चार लाख अस्सी हजार रुपये) ट्रांसफर करा लिए।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए रेंज साइबर थाना बिलासपुर ने तकनीकी जांच, बैंकिंग ट्रेल, डिजिटल साक्ष्य और इलेक्ट्रॉनिक प्रमाणों के आधार पर लगातार विवेचना की। पूर्व में 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। जांच के दौरान मिले नए साक्ष्यों के आधार पर आज 02 और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

नाम गिरफ्तार आरोपी

(1)- राहुल प्रकाश कामडी (38 वर्ष)
निवासी – ताजेश्वर नगर, हुडकेश्वर नाका, नागपुर, महाराष्ट्र
(2)- गौरव रमाकांत मिश्रा (27 वर्ष)
निवासी – वसंत नगर, अंजनी, नागपुर, महाराष्ट्र

उपरोक्त कार्यवाही में पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह एवं नोडल अधिकारी आईपीएस श्री गगन कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। कार्यवाही में रेंज साइबर थाना बिलासपुर के निरीक्षक कामिल हक, प्रभारी प्रसाद सिन्हा एवं थाना स्टाफ का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top