CG CRIME

चकरभाठा | धारदार छुरी लहराकर लोगों को डराने धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

MD- Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के चकरभाठा पुलिस द्वारा क्षेत्र मे धारदार छुरी लहराकर आनेजाने वालों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार लोहे की छुरी जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 06 जुलाई 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम पंचायत धमनी के अटल चौक के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार लोहे की छुरी लेकर लहरा रहा है और राहगीरों व स्थानीय लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे की छुरी जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी

अनिल सारथी (38 वर्ष)
पिता – दाऊ लाल सारथी
निवासी – ग्राम चकरभाठा, थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top