
MD- Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र स्थित खालसा ढाबा संबलपुरी में तलवार लेकर मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले आरोपी को सकरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तलवार भी बर आमद कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, 5 जुलाई 2026 को पंजाब निवासी मख्खन सिंह अपने ट्रेलर में रायगढ़ से लोहा लेकर पंजाब जा रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे वे खाना खाने के लिए खालसा ढाबा, संबलपुरी पहुंचे। उसी दौरान ढाबे के पास कुछ लोगों के बीच विवाद हो रहा था।
जब मख्खन सिंह, दरबारा सिंह और इशाक खान बीच-बचाव करने पहुंचे, तो आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद वह ढाबे से तलवार लेकर आया और दरबारा सिंह तथा इशाक खान पर तलवार के चपटे हिस्से से हमला कर दिया। हमले में: दरबारा सिंह के पीठ में चोट आई। इशाक खान के सिर में चोट लगी। आरोपी ने प्रार्थी और इशाक खान के वाहन का शीशा भी तोड़ दिया। तलवार दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) श्री निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में सकरी पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए डायल 112 की मदद से आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी (26 वर्ष), निवासी तरनतारण (पंजाब), हाल निवासी खालसा ढाबा, संबलपुरी, सकरी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तलवार बर आमद की । आरोपी को खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 296, 115(2), 351(3), 324(4) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

उपरोक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक चोलाराम पटेल तथा डायल 112 के आरक्षक धीरेंद्र ध्रुव का अहम किरदार रहा।

