
MD- Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 7 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जानकारी केअनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिलेभर में नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 07 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर रतनपुर पुलिस ने ग्राम जाली में दबिश दी। कार्यवाही के दौरान आरोपी रमेश कुमार नेताम (36 वर्ष), पिता स्व. छोटेलाल नेताम, निवासी ग्राम जाली, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर के घर के आंगन से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब बर आमद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,400 बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

नाम आरोपी -रमेश कुमार नेताम (36 वर्ष), पिता स्व. छोटेलाल नेताम, निवासी ग्राम जाली, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर।
उपरोक्त कार्यवाही में- निरीक्षक निलेश पाण्डेय (थाना प्रभारी रतनपुर) प्रधान आरक्षक सैय्यद अकबर अली
प्रशिक्षु उप निरीक्षक देवकी रावटे, आरक्षक पवन ठाकुर
आरक्षक आकाश डोंगरे, आरक्षक देवानंद चंद्राकर का अहम किरदार रहा।

