
MD- Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सरकंडा पुलिस द्वारा पिता के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए और पूरी संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 07 जुलाई 2026 को प्रकाश केसरी, निवासी राजकिशोर नगर, सरकंडा ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका बड़ा बेटा विवेक केसरी (34 वर्ष), निवासी नवापारा, दयालबंद कोई काम-धंधा नहीं करता और नशे का आदी है। वह आए दिन पिता के साथ मारपीट कर उनकी पूरी संपत्ति अपने नाम करने का दबाव बनाता था।
शिकायत के अनुसार, 06 जुलाई 2026 की शाम करीब 6 बजे आरोपी अपनी फॉक्स कार से पिता के घर पहुंचा और संपत्ति को लेकर विवाद करते हुए अश्लील गाली- गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उसने हाथ-मुक्कों से बेरहमी से मारपीट की, जिससे पिता की पीठ और पसली में चोटें आईं। आरोपी ने अपने पास मौजूद लोहे का गंडासा निकालकर पिता पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की। अपनी जान बचाने के लिए पीड़ित घर से भागकर सड़क पर छिप गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

पीड़ित की शिकायत पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1015/2026 के तहत धारा 296, 115(2), 351(3) बीएनएस एवं 25-27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही शुरू कर, मुखबिर की सूचना पर आरोपी बसंत विहार चौक के पास अपनी कार में घूम रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 296, 115(2), 351(3) बीएनएस एवं 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी -विवेक केसरी (34 वर्ष), निवासी नवापारा, दयालबंद
बर आमदगी – घटना में प्रयुक्त फॉक्स कार (क्रमांक CG-10 BP-220) जप्त। लोहे का गंडासा बरामद कर पुलिस कब्जे में लिया गया।

