
MD-JUNAID KHAN
बलौदा बाजार। जिले के लवन पुलिस द्वारा क्षेत्र में मारपीट कर लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपियों में दो विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है। जानकारी के अनुसार थाना लवन क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में लगातार लूट की घटनाओं वारदातों को आरोपियों द्वारा अंजाम दिया जा रहा था। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। रास्ता पूछने के बहाने राहगीरों को रोककर, बेरहमी से मारपीट कर और डरा-धमका कर लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों के विरुद्ध थाना लवन और सिटी कोतवाली में लूटमार एवं चोरी के कुल 04 अपराधिक प्रकरण है दर्ज। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिलें, मोबाइल और दस्तावेज बर आमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
1. गौरव सायतोड़े पिता छोटू सायतोड़े, उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम बिटकुली, थाना सिटी कोतवाली
2. आर्यन कोसले पिता प्रेमचंद कोसले, उम्र 18 वर्ष 02 माह निवासी ग्राम बिटकुली, थाना सिटी कोतवाली
3. विधि से संघर्षरत दो बालक

